अब हर 30 मिनट में गार्ड को सेल्फी अपलोड करनी होगी, चोरी के बाद सख्त फैसला
राजस्थान के ऐतिहासिक दुर्ग की सुरक्षा अब केवल लाठी और टॉर्च के भरोसे नहीं रहेगी। अब मुस्तैदी सिर्फ कागजों में नहीं बल्कि सीधे डिजिटल स्क्रीन पर दिखेगी।
दरअसल चित्तौडगढ़ किले के जैन मंदिर में गत माह हुई चोरी की वारदात ने महकमे की नींद उड़ा दी है। सुरक्षा में लगी इस बड़ी सेंध के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ठेका ऐजेंसी ने एक ऐसा हाईटेक आदेश जारी किया है, जिसने सुरक्षाकर्मियों को रात में गश्त करने के लिए चाकचौबंद कर दिया है।
अब किले में रात को गश्त करने वाले होमगार्डस और सुरक्षाकर्मियों को हर आधे घंटे में अपनी लोकेशन के साथ फोटो खींचकर सेल्फी ग्रुप पर अपलोड करनी होगी।

No comments