भारत माला पर 62 लाख की अंग्रेजी शराब की जब्त
बाड़मेर आबकारी ने अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस हाईवे पर अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ा है। प्लास्टिक पाइपों के नीचे गुप्त कम्पार्टमेंट बनाकर शराब को छुपाकर रखी हुई थी। जिसकी अनुमानित कीमत 62 लाख रुपए आंकी की गई है। अवैध शराब चढ़ीगढ़ निर्मित थी। आबकारी प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सप्लाई गुजरात में होने वाली थी।
बाड़मेर जिला आबकारी अधिकारी दिनेश गहलोत ने बताया- आबकारी आयुक्त नमित मेहता की ओर से अवैध शराब के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है।

No comments