वजन 150 किलो, हाइट 47 इंच... अजमेर मंडी में दानिश के बकरों का दिखा दम
राजस्थान के ऐतिहासिक शहर अजमेर में बकरा ईद का पर्व नजदीक आते ही बकरा मंडियों में विशेष चहल-पहल और रौनक देखने को मिल रही है. दूर-दराज के क्षेत्रों से पशुपालक और व्यापारी अपनी बेहतरीन नस्लों के बकरे लेकर अजमेर की प्रसिद्ध बकरा मंडी में पहुँच रहे हैं. इस बार मंडी में मुख्य रूप से गुजरी, सिरोही और सोजत नस्ल के बकरे लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.
इन सबके बीच, व्यापारी दानिश के पास मौजूद बकरे शहर में चर्चा का मुख्य विषय बन गए हैं. ये बकरे लगभग 150 किलो तक वजन के तैयार हो चुके हैं और इनकी हाइट भी 47 इंच तक पहुँच गई है.

No comments