Breaking News

बस ने दुकान की दीवार तोड़ी


सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में जयपुर रोड पर बीती रात एक लोक परिवहन बस दुकान के बाहर दीवार से जा टकराई। इसके चलते दीवार और दुकान के बाहर पड़ा लकड़ी का स्टैंड डैमेज हो गया। घटना के बाद मौके से ड्राइवर फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने बस के शीशे तोड़े। साथ ही बस को जलाने की जिद करने लगे। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है, वहीं बस को सदर थाने में खड़ा करवाया गया है।

No comments