Breaking News

भीनमाल हमले के आरोपी के घर छापा, 10 लाख से ज्यादा नकदी और कारतूस बरामद


जालौर जिले के भीनमाल में युवक पर स्कॉर्पियो चढ़ाने और जानलेवा हमले के चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी एवं हिस्ट्रीशीटर भजनलाल विश्नोई के घर से 10 लाख 16 हजार रुपए नकद और 6 अवैध कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के भाई हनुमानाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। 
भीनमाल थानाधिकारी राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 22 मई को युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी पक्ष के लोग पुनासा स्थित घर पर आ-जा रहे हैं। 

No comments