राजस्थान के सबसे लंबे पुल पर आज से आवाजाही शुरू
टोंक के पास से गुजर रही बनास नदी पर करीब 135 करोड़ से बने राजस्थान के सबसे लंबे गहलोद हाई लेवल ब्रिज का लोड टेस्ट सफल रहा है।
पुल का डिफ्लेक्शन 88 प्रतिशत रिकवर हो गया गया है। जबकि आवागमन के लिए डिफ्लेक्शन 85 प्रतिशत रिकवर की ही जरूरत थी। ऐसे में अब आज शनिवार सुबह करीब 7 बजे से इस पुल पर आवागमन शुरू कर दिया है। ब्रिज की डीएलपी अवधि 10 साल की रहेगी, जिसमें 10 साल तक की संवेदक की जिम्मेदारी होगी।

No comments