Breaking News

अमरनाथ यात्रा में रिकॉर्ड 80 हजार जवानों की होगी तैनाती


अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलने वाली यात्रा के लिए 80 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होगी। इसे अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक की सबसे बड़ी सुरक्षा तैनाती बताया जा रहा है।
इसके लिए करीब 60 हजार अर्धसैनिक बल जम्मू-कश्मीर लाए जाएंगे। इसके अलावा, राज्य में पहले से तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के 20 हजार जवानों को भी यात्रा ड्यूटी में लगाया जाएगा।

No comments