उदयपुर में बारिश से हाइवे सर्विस लाइन पर पानी भरा
उदयपुर में आज शनिवार तड़के मौसम ने अचानक करवट ली और भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत का अहसास हुआ। सुबह शहर के कई इलाकों में तेज और ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिसके बाद हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो गया। उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर टीडी के आसपास क्षेत्र में बारापाल-पडूणा में आज सुबह 20 मिनट तेज बारिश हुई।
हाइवे पर हुई बारिश के बाद बारापाल के पास सर्विस रोड पर पानी भर गया और तेज बारिश के दौरान वाहन चालकों ने हेड लाइट का उपयोग किया।

No comments