राजस्थान में आज 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
राजस्थान में शनिवार को 30 जिलों में आंधी के साथ ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से मौसम बदल गया है। राजस्थान में मानसून सीजन कमजोर रह सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कमजोर मानसून के पीछे की वजह अल नीनो है। जून में अल नीनो का असर दिख सकता है। जुलाई और अगस्त में भी कमजोर से मध्यम स्तर का अल नीनो बने रहने की संभावना है। वहीं, हिंद महासागर में इंडियन ओशन डायपोल की स्थिति भी न्यूट्रल रहने की संभावना व्यक्त की है।

No comments