आरसीए ने खिलाडिय़ों के हित में खेल-परिषद को भेजा प्रस्ताव
राजस्थान क्रिकेट संघ की एडहॉक कमेटी ने प्रदेश में क्रिकेट गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित, पेशेवर और खिलाडिय़ों के हित में संचालित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
आरसीए ने जयपुर के सवाई मानसिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सालभर ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट मुकाबले आयोजित कराने के लिए राजस्थान राज्य खेल परिषद को नया प्रस्ताव सौंपा है। इस प्रस्ताव के तहत आरसीए ने स्टेडियम उपयोग के बदले प्रति माह 4 लाख रुपए देने की पेशकश की है।

No comments