Breaking News

रिश्तेदार के घर मिठाई की जगह ले जा रहा था अफीम


एएनटीएफ टीम व पुलिस थाना सांचौर की टीम ने कार्रवाई करते हुए शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया। महानिरीक्षक पुलिस एएनटीएफ विकास कुमार ने बताया राजस्थान में आमतौर पर व्यक्ति अपने रिश्तेदार के घर जाता है तो मिठाई लेकर जाता है व मेल-मिलाप करता है।
आरोपी कमलेश विश्नोई निवासी विश्नोइयों का वास बुल पुलिस थाना धोरीमना जिला बालोतरा ने मिठाई के बदले अफीम को साथ लेकर हैदराबाद में रह रहे अपने रिश्तेदार के यहां ले जाने की सोची। आरोपी कार की स्टेपनी में अफीम छुपाकर हैदराबाद में अपने रिश्तेदार के यहां ले जा रहा था, लेकिन पकड़ा गया।

No comments