प्राइवेट जिम में बवाल, महिलाएं बैठी धरने पर
बाड़मेर शहर की एक जिम में किराएदार और मालिक के बीच बवाल खड़ा हो गया। मालिक बिल्डिंग खाली करवाने के कई बार बोल चुका है। बावजूद इसके जिम संचालक परिसर खाली नहीं कर रहा है। वहीं पड़ोसियों ने आरोप लगाया है कि जिम में होने वाले शोर-शराबें से परेशान कर दिया है। बच्चों की पढ़ाई खराब हो रही है। वहीं जिम में आने वाले आवारा युवक गाली-गलौच करने के साथ महिलाओं और युवतियों पर अभद्र टिप्पणी करते है।
आज गुरुवार को मालिक और पड़ोस की महिलाएं और बच्चे जिम में पहुंच गए। वहां पर धरना दे दिया। बिल्डिंग मालिक गोपी ने बताया- जिम के भारी वजन और अनियंत्रित गतिविधियों के कारण छत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।

No comments