Breaking News

गुरुग्राम- सोहना एक्सप्रेस- वे पर अचानक धंसी सड़क:10 फुट चौड़ा गड्ढा हुआ


साइबर सिटी गुरुग्राम में सोहना रोड एक्सप्रेस-वे पर सुभाष चौक के पास एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। राजीव चौक से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क के बीचों-बीच लगभग 10 फुट चौड़ा गहरा गड्ढा हो गया, जिससे हाई-स्पीड कॉरिडोर पर वाहनों की आवाजाही रुक गई।
सड़क धंसने की मुख्य वजह जमीन के नीचे से गुजर रही सीवरेज लाइन में लीकेज बताई जा रही है। पाइपलाइन में रिसाव के कारण लंबे समय से मिट्टी का कटाव हो रहा था, जिससे ऊपरी सतह का आधार कमजोर हो गया।

No comments