जिला सिविल अस्पताल में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल
श्रीगंगानगर में गर्मी के मौसम में अस्पतालों में आगजनी की संभावित घटनाओं से निपटने की तैयारियों को लेकर जिला सिविल अस्पताल में गुरुवार को फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान स्मोक अलार्म, फायर फाइटिंग सिस्टम और पानी से आग बुझाने वाले उपकरणों की जांच की गई। सभी उपकरण चालू हालत में पाए गए। पीएमओ डॉ. सुखदेव बराड़ ने बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रविप्रकाश शर्माके निर्देशानुसार यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
6 स्थानों पर लगे स्मोक अलार्म : अस्पताल परिसर में लगाए गए सभी स्मोक अलार्म को चालू कर जांचा गया। कुल 6 स्थानों पर स्मोक अलार्म लगाए गए हैं। कर्मचारियों से फायर फाइटिंग सिस्टम का संचालन भी करवाया गया।
No comments