बीकानेर में नशे के खिलाफबड़ी कार्रवाई: 22 हजार कैप्सूल-गोलियां बरामद
बीकानेर शहर में फैलते नशे के खिलाफ बीकानेर पुलिस का ऑपरेशन नीलकंठ अब तेज असर दिखाने लगा है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत गंगाशहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 22 हजार नशे के कैप्सूल और गोलियां बरामद की हैं।
कार्रवाई कांस्टेबल मुखराम की सूचना पर की गई। पुलिस को बरामद दवाइयों में प्रीगेब्लिन और टेंपटाडोल जैसी खतरनाक दवाएं मिली हैं। ये सामान्य तौर पर दर्द निवारण और इमरजेंसी उपयोग की दवाएं मानी जाती हैं, लेकिन लगातार सेवन से इनकी लत लग जाती है।

No comments