Breaking News

स्कूल के बाहर कॉलोनी में पार्किंग को लेकर बवाल: गुस्से में बाइक जलाई


कोटा शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के कंसुआ इलाके में स्थित जगाओ के मोहल्ले में पार्किंग विवाद को लेकर एक युवक ने गुस्से में अपनी ही बाइक को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि कॉलोनी वासियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक युवक की बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पास में खड़ी एक स्कूटी भी आग की चपेट में आ गई, जिसे लोगों ने तुरंत हटाकर बचाया। जानकारी के अनुसार कॉलोनी का एक युवक अपने बीमार पिता को अस्पताल लेकर जा रहा था। 

No comments