Breaking News

राजस्थान में वरमाला के बाद ही मैरिज गार्डन से फरार हो गई दुल्हन




कोटा के बोरखेड़ा क्षेत्र में आयोजित एक विवाह समारोह में वरमाला की रस्म के बाद दुल्हन पक्ष के अचानक फरार हो जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे विवाह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। वर पक्ष ने इस पूरे मामले को ठगी बताते हुए आरोप लगाया है कि उनसे शादी की विभिन्न रस्मों और आयोजन खर्च के नाम पर लाखों रुपए वसूले थे, जिसके बाद दुल्हन पक्ष मौके से गायब हो गया।
जानकारी के अनुसार साकेत आवास थेकड़ा निवासी स्वरूप सिंह के पुत्र देवेंद्र सिंह की शादी आदर्श नगर निवासी मुस्कान कंवर से तय हुई थी।  वरमाला के ठीक बाद दुल्हन मुस्कान कंवर अपने परिवार के साथ मौके से गायब हो गई।

No comments