Breaking News

सुने घर से दो करोड़ तक का सामान चोरी


बांसवाड़ा के कुशलगढ़ कस्बे में रतलाम रोड स्थित एक सूने मकान में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर 81 किलो चांदी के जेवर, 232 ग्राम सोने के आभूषण और करीब ढाई लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए। पीडि़त के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत करीब दो करोड़ रुपए से अधिक है।
वारदात के समय मकान मालिक जितेंद्र कुमार दोसी परिवार सहित उज्जैन के बडऩगर में रिश्तेदारी के विवाह कार्यक्रम में गए हुए थे। चोरी की पूरी घटना पास की मोबाइल दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है और पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

No comments