शादी में मेहमान बनकर घुसा, 16 लाख की ज्वेलरी पार
भरतपुर में नए कपड़े पहनकर शादी में मेहमान बनकर घुसे युवक ने पहले आराम से नाश्ता किया, फिर करीब डेढ़ घंटे तक पूरे रिसोर्ट में घूम-घूमकर रेकी करता रहा। उसने इस तरह खुद को परिवार का सदस्य दिखाया कि किसी को उस पर शक तक नहीं हुआ।
जैसे ही दूल्हा-दुल्हन के फेरे शुरू हुए और परिवार रस्मों में व्यस्त हुआ, आरोपी सीधे उस कमरे तक पहुंच गया जहां कन्यादान का बैग रखा था। बैग में करीब 16 लाख रुपए की ज्वेलरी (10 तोला), नकदी सहित 20 लाख रुपए का सामान था। आरोपी पहले बैग को कमरे से बाहर लाया और फिर आराम से रिसोर्ट से निकल गया।

No comments