Breaking News

भीषण गर्मी में मजदूरों को राहत, 3 घंटे मिलेगा आराम


जैसलमेर जिले में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए श्रम विभाग ने मजदूरों की सुरक्षा के लिए नए आदेश जारी किए हैं। श्रम अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि मई-जून की तेज धूप से बचाने के लिए सभी कंपनियों और ठेकेदारों को खास इंतजाम करने को कहा गया है।
विभाग ने कहा है कि दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप और लू का असर सबसे ज्यादा होता है। इसलिए, काम के समय को इस तरह बदलें कि मजदूरों को सीधी धूप में न रहना पड़े। साथ ही, काम वाली जगह पर पीने का साफ और ठंडा पानी, आराम करने का कमरा और फस्र्ट एड किट रखना जरूरी कर दिया गया है।

No comments