Breaking News

राजस्थान में किसानों को बड़ी राहत: एमएसपी पर चना खरीद अवधि 30 दिन बढ़ी, अब 24 जून तक होगी खरीद


केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए राजस्थान में चना खरीद अवधि 30 दिन बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। अब मूल्य समर्थन योजना के तहत चना खरीद 25 मई की बजाय 24 जून 2026 तक की जा सकेगी। इससे किसानों को उपज तुलाई के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा और खरीद केन्द्रों पर दबाव भी कम होगा। अजमेर जिले के किसानों को इसका सर्वाधिक लाभ मिलेगा।
इस साल खरीद अवधि 30 दिन कम किए जाने से किसानों को कम समय में अधिक उपज बेचने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा था। 

No comments