रेलमंत्री ने जयपुर में 420 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र - बोले- राजस्थान में 200 नई ट्रेन चलाएंगे
केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को जयपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जयपुर स्थित कॉन्सटीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित रोजगार मेले में हिस्सा लिया और विभिन्न केंद्रीय विभागों में चयनित 420 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे।
रोजगार मेले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे में 1 लाख 78 हजार भर्तियों पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भर्ती प्रक्रियाएं लंबे समय तक चलती थीं, लेकिन अब रेलवे में वार्षिक भर्ती कैलेंडर लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में चल रहे रेलवे प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद राज्य में 200 नई ट्रेनें चलाने की योजना है।

No comments