Breaking News

गर्मी की छुट्टियों ने बचाई बच्चों की जान, स्कूल की छत की 15 पट्टियां धमाके से गिरीं


चित्तौडग़ढ़ में भूपालसागर उपखंड के जाशमा उच्च माध्यमिक स्कूल के बरामदे की 15 पट्टियां टूटकर धमाके के साथ गिर गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। गनीमत रही कि अभी गर्मियों कि छुट्टियां चल रही है और स्कूल बंद है। अगर स्कूल समय में हादसा होता तो यह झालावाड़ से बड़ा हादसा हो सकता था। इतने बड़े हादसे के बाद जब जिम्मेदारों से बात की तो सभी का गैर जिम्मेदाराना जवाब मिला।

No comments