शिक्षा विभाग के नए निर्देश - राजस्थान के सरकारी शिक्षकों को मिलेगी ट्रेनिंग
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षकों की भूमिका केवल पारंपरिक पढ़ाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीकों से भी जोड़ा जाएगा। डिजिटल शिक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत शिक्षकों, संस्था प्रधानों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , डिजिटल टूल्स और नई शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए केंद्र सरकार के कर्मयोगी पोर्टल से कुल 74 ऑनलाइन कोर्स चयनित किए गए हैं।

No comments