तपोवन आश्रम ने मानसिक रूप से कमजोर महिला को परिवार से मिलाया
श्रीगंगानगर के तपोवन आश्रम ने दो वर्ष पहले लावारिस हालत में मिली मानसिक रूप से कमजोर महिला को उसके परिवार से मिलाने में सफलता हासिल की। आश्रम अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल ने बताया कि महिला अपना नाम कविता बता रही थी और बिहार की रहने वाली होने की जानकारी दे रही थी। लगातार प्रयासों के बाद महिला के मुजफ्फरपुर स्थित परिवार का पता चला। करीब पांच साल बाद मां, भाई व अन्य परिजनों से मिलकर महिला भावुक हो गई। परिवार ने आश्रम व सेवादारों का आभार जताया।

No comments