Breaking News

घर में घुस कर परिवार पर हमला


हनुमानगढ़ के गोलूवाला पुलिस थाना क्षेत्र की फतेवाली ढाणी में देर रात एक घर में घुस कर परिवार के लोगों पर धारदार हथियारों व पिस्तोल से हमला कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार लाभ सिंह ने रिपोर्ट दी कि 24 मई की रात को खाना खाने के बाद सो गया था। रात साढ़े 11 बजे काका सिंह, सतनाम सिंह, छिन्दा सिंह, बूटा सिंह, दर्शन सिंह, रूपेन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह, वीरपाल कौर, राजू कौर, गुरप्रीत कौर दस-पन्द्रह गुंडा प्रवृत्ति के लोग जो गंगानगर से बुलाये थे। इन लोगों के पास गंडासे, धारदार हथियार, पिस्तोल थे।

No comments