रामायण ज्ञान यज्ञ में अयोध्याकाण्ड पूर्ण, अरण्यकाण्ड का हुआ शुभारंभ
श्रीगंगानगर के हनुमानगढ़ रोड स्थित श्रीरामशरणम् मंदिर में चल रहे 11 दिवसीय रामायण ज्ञान यज्ञ के छठे दिन मंगलवार को साधकों ने अयोध्याकाण्ड पूर्ण कर अरण्यकाण्ड में प्रवेश किया। इस दौरान अरण्यकाण्ड के पांच सर्गों का वाचन भी किया गया। मंदिर के मुख्य सेवादार मोहनलाल कथूरिया ने बताया कि 29 मई को विशेष सुन्दरकाण्ड पाठ होगा, जिसमें पंजाब के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में साधक पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नि:शुल्क बस व ऑटो सेवा की व्यवस्था भी की गई है।

No comments