डीजल किल्लत से किसान परेशान, ड्रम में डीजल देने की मांग
रायसिंहनगर में डीजल की कमी के चलते किसानों को खेती कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण किसान-मजदूर समिति ने उपखंड अधिकारी के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर किसानों को गैलन और ड्रम में डीजल देने की अनुमति की मांग की है। समिति के जिला उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह ने कहा कि ट्रैक्टर की टंकी क्षमता कम होने से खेतों में जुताई और बुआई कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

No comments