कांग्रेस का प्रदर्शन, महंगाई व गेहूं खरीद को लेकर ज्ञापन
रायसिंहनगर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल कीमतों में वृद्धि और गेहूं की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष राकेश ठोलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने आमजन और किसानों को राहत देने की मांग की।

No comments