जिला परिषद में कार्मिकों को दी वंदे गंगा ऐप संबंधित जानकारी
श्रीगंगानगर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मंगलवार को जिला परिषद सभागार में राजीविका से जुड़े कर्मचारियों को वंदे गंगा ऐप के माध्यम से अभियान संबंधी कार्य अपलोड करवाया जा रहा है।
जिला परिषद राजीविका अधिकारी रूविन्द्र सिंह ने बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों एवं कार्य संबंधी जानकारी वंदे गंगा ऐप पर अपलोड की जानी है। ऐप पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की गतिविधि अपलोड संबंधी जानकारी आज कार्मिकों को दी गई है।

No comments