वंदे गंगा अभियान के तहत सीएसआर कार्यशाला
श्रीगंगानगर कलेक्ट्रेट सभागार में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिला स्तरीय सीएसआर कार्यशाला आयोजित हुई। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के लिए सरकारी विभागों, निजी संस्थाओं और कॉर्पोरेट भागीदारी पर जोर दिया। कार्यशाला में वर्षा जल संचयन, पौधारोपण, जल स्त्रोतों के संरक्षण और सामुदायिक विकास कार्यों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।

No comments