श्रीगंगानगर करेगा पद्मश्री स्वामी ब्रह्मदेव का भव्य स्वागत
देश के प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से अलंकृत परम पूज्य स्वामी ब्रह्मदेव का कल बुधवार शाम करीब 6 बजे श्रीगंगानगर आगमन होगा। उनके स्वागत को लेकर शहर में भारी उत्साह का माहौल है। हनुमानगढ़ मार्ग से शहर पहुंचने पर श्री जगदंबा अंध विद्यालय के आगे उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
स्वामी ब्रह्मदेव वर्तमान में अपने शिष्य स्वामी निजानंद के साथ दिल्ली में सरकारी अतिथि के रूप में ठहरे हुए हैं। पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने वाले सभी 60 विशिष्ट अतिथियों को राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री संग्रहालय सहित कई महत्वपूर्ण संवैधानिक स्थलों का भ्रमण करवाया जा रहा है।

No comments