Breaking News

राजधानी-एक्सप्रेस के कोच में आग लगने पर जीरो एफआईआर दर्ज -यात्रियों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग की


कोटा रेल मंडल में राजधानी एक्सप्रेस (12431) के कोच में आग लगने के मामले में यात्रियों ने जीआरपी कोटा को शिकायत दी है। कोच में सवार यात्रियों ने रेलवे की लापरवाही से एसी कोच में आग लगने का आरोप लगाया है। साथ ही जान माल को खतरा उत्पन्न होने व उनका सामान जलकर नष्ट होने के कारण मुआवजा दिलवाने की मांग की है।
यात्रियों ने घटना के जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यात्रियों की शिकायत पर जीआरपी थाना ने जीरो नंबर की स्नढ्ढक्र काट कर जीआरपी शामगढ़,जिला इंदौर (एमपी) को भेजी है। क्योंकि जिस स्टेशन लूनीरिछा के पास हादसा हुआ, वो क्षेत्र जीआरपी इंदौर के अधीन आता है।

No comments