Breaking News

डॉ. आर. के. अरोड़ा को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक


श्रीगंगानगर/जयपुर। देश की सुरक्षा एवं राष्ट्र सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. आर. के. अरोड़ा को 22 मई को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) से सम्मानित किया जाएगा।
हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा निवासी डॉ. अरोड़ा ने अपने सेवाकाल में संयुक्त राष्ट्र मिशन, बीएसएफ, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान पुलिस तथा एंटी नक्सल अभियानों में उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। उन्होंने सीमा प्रबंधन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
डॉ. अरोड़ा एक उत्कृष्ट खिलाड़ी भी रहे हैं और उन्होंने न्यूयॉर्क में आयोजित वल्र्ड पुलिस गेम्स में रजत पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। वर्तमान में वे शिक्षा, साइबर सुरक्षा, युवा सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

No comments