17 आईपीएस के तबादले, 7 जिलों के एसपी बदलेे, बिना सूचना छुट्टी पर रहे आईजी का भी ट्रांसफर
राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए मंगलवार आधी रात को 17 आईपीएस के तबादले किए हैं। एक एपीओ आईपीएस को पोस्टिंग दी है, जबकि एक को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
इस फेरबदल में 7 जिलों के एसपी बदले गए हैं। इसमें चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा, डीडवाना-कुचामन, नागौर, टोंक, भरतपुर, दौसा शामिल है। हरेंद्र कुमार महावर को कोटा रेंज का आईजी बनाया गया है।
मनीष त्रिपाठी का एसपी चित्तौडग़ढ़ से तबादला एसपी एटीएस जयपुर के पद पर हुआ है। धर्मेंद्र सिंह अब चित्तौडग़ढ़ के नए एसपी होंगे। धर्मेंद्र सिंह का भीलवाड़ा एसपी से चित्तौडग़ढ़ एसपी के पद पर तबादला किया गया है। उनकी जगह अब सागर भीलवाड़ा के एसपी होंगे। इससे पहले सागर दौसा के एसपी थे।

No comments