Breaking News

राजस्थान में 10 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, सरकार ने जारी किया बड़ा अलर्ट


राजस्थान में दवा गुणवत्ता को लेकर बड़ा अलर्ट जारी हुआ है। औषधि नियंत्रण आयुक्तालय की ओर से जारी ड्रग अलर्ट में 10 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता जांच में फेल पाए गए हैं। इनमें बुखार, संक्रमण, एलर्जी, दर्द और पेट संबंधी बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं। जांच में दवाएं निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतरीं, जिसके बाद विभाग ने संबंधित बैच का स्टॉक बाजार से हटाने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
औषधि नियंत्रक अजय फाटक के अनुसार कई दवाओं में असे यानी प्रभावकारी तत्व की मात्रा निर्धारित मानकों से कम पाई गई। कुछ दवाएं आइपी और यूएसपी मानकों के अनुरूप नहीं मिलीं। विभाग ने राजस्थान में सभी औषधि निरीक्षकों और दवा विक्रेताओं को संबंधित बैच की बिक्री रोकने के निर्देश दिए हैं।

No comments