रणथम्भौर में वनकर्मियों को मिलेंगी रबर गन
सवाईमाधोपुर के रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघ और अन्य वन्यजीवों के साथ मानव संघर्ष तथा आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए जल्द ही वनकर्मियों और होमगार्ड को रबर गन उपलब्ध कराने की कवायद की जा रही है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, केरल और हिमाचल प्रदेश के वन विभाग समय-समय पर रबर गन का उपयोग कर चुके हैं। इनसे वन्यजीवों को जान का खतरा नहीं रहता और वनकर्मियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है।
उपवन संरक्षक ने बताया कि विभाग की ओर से रबर गन का प्रस्ताव भेजा गया है और इस दिशा में कार्य जारी है। हालांकि अभी तक लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं।

No comments