125 साल पुराना पेड़ अचानक गिरा, पांच कारें-रेलिंग क्षतिग्रस्त
पाली में जूनी कचहरी परिसर में आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के बाहर लगा करीब 125 साल पुराना पीपल का पेड़ आज सोमवार सुबह करीब नौ बजे अचानक गिर गया। इस हादसे में पेड़ की छांव में बैठी भीलवाड़ा जिले की 50 साल की संजू देवी घायल हो गए। उनकी उन्हें बड़ी मुशिकल से पेड़ के नीचे से लोगों ने निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे में उनके पीठ में चोट आई और पैर फेक्चर हो गया। वही पेड़ के नीचे खड़े करीब पांच कारें भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस और निगम टीम मौके पर पहुंची। पेड़ की टहनियां काटकर क्षतिग्रस्त कारों को बाहर निकाला गय। सभी यहां आयोजित शिविर में हिस्सा लेने आए थे।

No comments