Breaking News

रेलवे स्टेशन पर आग की आहट मिलते ही तुरंत खुलेगा 'रिले रूम' का ताला


आग की घटना के कारण ट्रेनों के सिग्नल सिस्टम में कोई खराबी न आए और ट्रेनें विलंबित न हो, इसके लिए बड़ा बदलाव लागू किया गया है। अब देश के किसी भी रेलवे स्टेशन पर आग लगने या आपातकालीन स्थिति में रिले रूम को स्टेशन मास्टर खोल सकेंगे।
उनके पास सीलबंद डिब्बे में एक अतिरिक्त चाबी हमेशा रहेगी। जैसे ही रिले रूम में धुआं दिखे या फायर अलार्म बजेगा, स्टेशन मास्टर सील तोड़कर दरवाजा खोल सकेंगे ताकि आग पर काबू पाया जा सके। यह फैसला मथुरा के पास बाद रेलवे स्टेशन के रिले रूम में लगी आग के दौरान चाबी मिलने में हुई 10 मिनट की देरी से सिग्नल सिस्टम जल जाने और घंटों ट्रेनें ठप रहने से सबक लेते हुए लिया गया है।

No comments