सुबह की सैर के दौरान ग्रामीणों से चाय पर की चर्चा, गोवर्धन जी मंदिर में टेका मत्था
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने औचक दौरों और जनता के बीच सीधे संवाद के चिरपरिचित अंदाज में नजर आए। डूंगरपुर जिले के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री आज शुक्रवार सुबह अचानक धम्बोला ग्राम पंचायत की गलियों में प्रात: भ्रमण पर निकल पड़े। सीएम ने ग्रामीणों के साथ बैठकर उनके अनुभवों को सुना, सरकारी योजनाओं के फीडबैक लिए और उनके महत्वपूर्ण सुझावों को नोट किया। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री धम्बोला स्थित प्रसिद्ध श्री गोवर्धन जी के मंदिर पहुंचे, जहाँ उन्होंने विधि-विधान से भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

No comments