Breaking News

राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव


राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। तीन सीटों पर 18 जून को वोटिंग होगी और उसी दिन नतीजे घोषित होंगे।
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, बीजेपी सांसद राजेंद्र गहलोत और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी का 21 जून को कार्यकाल पूरा हो रहा है। राज्यसभा की तीन सीटों पर होने वाले चुनावों में मौजूदा संख्या बल ही बरकरार रहेगा। दो सीटों पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस की जीत तय है।

No comments