Breaking News

परीक्षा देने वालों को बड़ी राहत, रविवार को एक घंटा पहले चलेगी दिल्ली मेट्रो


सिविल सेवा परीक्षा देने वालों की सुविधा के लिए रविवार को दिल्ली मेट्रो की सेवा सुबह छह बजे शुरू होगी। इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में आसानी होगी।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल का कहना है कि आम तौर पर रविवार को पिंक लाइन, मजेंटा लाइन और ग्रे लाइन पर मेट्रो सेवा सुबह सात बजे शुरू होती है। परीक्षा को ध्यान में रखकर 24 मई को इन तीनों लाइन पर भी सभी टर्मिनलों से सुबह छह बजे मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। 

No comments