ईरान पर बड़ा अटैक, होर्मुज के पास माइंस बिछा रहीं नावों को किया तबाह
दक्षिणी ईरान में मंगलवार तड़के भारतीय समयानुसार अमेरिकी सेना ने बड़े पैमाने पर ईरानी सैन्य ठिकानों और नावों पर हवाई हमले किए. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, यह कार्रवाई अमेरिकी सैनिकों और युद्धपोतों की सुरक्षा के लिए की गई. हमलों में मिसाइल लॉन्च साइट्स और उन ईरानी नावों को निशाना बनाया गया जो कथित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश कर रही थीं.
कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिकी बलों ने दक्षिणी ईरान में सेल्फ-डिफेंस स्ट्राइक्स को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना ने उन खतरों को निष्क्रिय किया जो ईरानी बलों की ओर से पैदा हो रहे थे.

No comments