Breaking News

जयपुर का मशहूर राजमंदिर थिएटर मना रहा 50वीं वर्षगांठ,1 जून को फ्री में देख सकेंगे बॉलीवुड फिल्म


जयपुर का राजमंदिर जो सिर्फ एक सिनेमाघर ही नहीं, बल्कि गुलाबी नगर की वह चमक है, जिसने बीते पांच दशकों से लाखों लोगों के सपनों को बड़े पर्दे पर संजोया है। यहां सिर्फ फिल्में ही नहीं चलीं, बल्कि मोहब्बत, रिश्ते, यादें और वक्त भी पर्दे के साथ आगे बढ़ता रहा। राज मंदिर ने देश-दुनिया के लोगों को फिल्मी दुनिया का अहसास कराया है।
एक जून को राज मंदिर अपने 50 वर्ष पूरे कर लेगा। इसका उद्घाटन 1 जून 1976 को तत्कालीन मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी ने किया था। राज मंदिर सिनेमाघर के मैनेजर अशोक तंवर के मुताबिक, राज मंदिर की यह गोल्डन जुबली सिने लवर्स को डेडिकेट होगी। इस दिन यहां 4 शो में चार फिल्में दिखाई जाएगी, जो नि:शुल्क रहेगी।

No comments