Breaking News

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ आज:सुबह में मंगला आरती हुई


अयोध्या में राम परिवार यानी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मंगलवार को मनाई जा रही है। आज पूरे दिन सुबह से लेकर रात तक अलग-अलग आयोजन होंगे। सुबह 4 बजे भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक किया गया। इस दौरान कई संत और महंत परिसर में मौजूद रहे।
मंदिर परिसर जय श्री राम, जय हनुमान और जय सीता मैया के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालु से लेकर संत और महंत सभी हाथ जोड़े नजर आए।  भगवान श्रीराम के अभिषेक के बाद उन्हें पीतांबर वस्त्र धारण कराए गए। इस समय मंदिर परिसर में भजन कीर्तन चल रहा है। भक्त और संत -महंत भजनों पर झूम रहे हैं।

No comments