ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक नमाज अता की
श्रीगंगानगर में ईद उल अजहा (बकरीद) पर गुरुवार सुबह शहरी क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुरानी आबादी स्थित ईदगाह में सामूहिक नमाज अता की।
इस दौरान सैकड़ों हाथ दुआओं के लिए उठे और अल्लाह की बारगाह में सजदे के लिए सिर झुकाए। नमाज के पश्चात मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर के गणमान्य लोगों ने भी आज सुबह ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी।
एफ ब्लॉक जामा मस्जिद के मीडिया प्रभारी मुजफ्फर अली ने बताया कि पुरानी आबादी ईदगाह में गुरुवार प्रात: 7.30 बजे मुस्लिम समुदाय के लोग इक_ा हुए और उन्होंने ईद उल अजहा की सामूहिक नमाज अता की।

No comments