पानी को लेकर शहर में मचा हाहाकार
श्रीगंगानगर में गर्मी बढऩे के साथ ही पानी की खपत भी बढ़कर दोगुनी हो गई है। शहर और आसपास की कॉलोनियों में पेयजल संकट गहराया हुआ है। लोग एक-एक बूंद पानी को तरस रहे हैं। शहर में सबसे ज्यादा दिक्कत पुरानी आबादी एरिया में हैं। लोगों का कहना है कि इन दिनों नाममात्र की सप्लाई दी जा रही है, जबकि भीषण गर्मी में खपत दोगुनी हो गई है।
जलदाय विभाग की सप्लाई नहीं मिलने से लोग टैंकरों से पानी मंगवाकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। एसएसबी रोड स्थित रामलाल कॉलोनी में 2 दिन पहले पाइन लाइन टूट गई थी, जिससे पानी को लेकर कॉलोनी में हाहाकार मचा हुआ है।

No comments