रात को सूरतगढ़ थर्मल की एक यूनिट ट्रिप होने से गहराया बिजली संकट
श्रीगंगानगर क्षेत्र में गर्मी का पारा 48 डिग्री को पार करने के बाद बिजली की खपत बढ़ गई है। बुधवार रात करीब पौने 9 बजे सूरतगढ़ थर्मल की एक नंबर यूनिट ट्रिप हो गई। इससे श्रीगंगानगर, पदमपुर, सूरतगढ़ और रावतसर स्थित 220 केवी जीएसएस में बिजली सप्लाई बंद हो गई।
श्रीगंगानगर में रीको स्थित 220 केवी जीएसएस में सप्लाई ठप होने से शहर का काफी एरिया प्रभावित हो गया। शहर में बुधवार रात 8.47 बजे ठप हुई बिजली सप्लाई रात 10.15 बजे बहाल हुई। इस दौरान लोग हाल-बेहाल हो गए।
करीब 1.30 घ्ंाटा बिजली सप्लाई बंद रहने के बाद बहाल हुई तो शहर में लोड बढ़ गया। इससे कई स्थानों पर फ्यूज उड़ गए और कई जगहों पर ओवरलोड के कारण केबल शॉट हो गई।
No comments