बर्फ की मांग और भाव बढ़े
श्रीगंगानगर में गर्मी के चलते और शहर में छबीले लगने से अचानक बर्फ की मांग बढ़ गई है। आमजन रोड पर फट्टे लगाकर बर्फ बेचने वालों से बर्फ खरीद रहे हैं। पदमपुर मार्ग पर उधम सिंह चौक के पास फट्टा लगाकर रिटेल में बर्फ बेचेन वाले विशाल ने बताया कि बर्फ की मांग बढऩे से उनके यहां आज बर्फ 15 रुपये किलो के भाव बेेची जा रही है। कोल्ड स्टोर द्वारा बर्फ ब्लॉक के दाम बढ़ा दिए गए हैं। ग्राहक कैम्पर के पानी को ठण्डा करने के लिए बर्फ खरीद रहे हैं। श्री कोल्ड स्टोरेज वाले एसके जैन एडवोकेट ने बताया कि डीजल के दाम बढऩे के चलते 160 किलो वाले बर्फ ब्लॉक का किराया भाड़ा प्रति ब्लॉक पचास रुपये बढ़ाया गया है।

No comments