Breaking News

मां-बेटे, दामाद सहित सभी आरोपी तीन दिन के रिमांड पर


श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में एसएसबी रोड़ शिव मंदिर के पीछे स्थित भारद्वाज कॉलोनी से अपहृत केमिस्ट कपिल जिंदल हत्याकांड के सभी आधा दर्जन आरोपियों को कोर्ट में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। 
थाना प्रभारी, जांच अधिकारी सीआई देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कपिल जिंदल की हत्या करने की आरोपी, मृतक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली 48 वर्षीय सुखविन्द्र कौर पत्नी स्व. शमशेर सिंह मजबी निवासी तपाखेड़ा लम्बी मुक्तसर, इसके बेटे गुरप्रीत सिंह उर्फ बंटी, दूसरे बेटे 29 वर्षीय अमनदीप उर्फ बॉबी मजबी, बेटों के दोस्त सतपाल सिंह निवासी कंवरवाला मुक्तसर, सिकंदर सिंह कंवरवाला,  दामाद गुरदर्शन सिंह रामगढिय़ा निवासी पीलीबंगा को कोर्ट में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। 

No comments